
जमशेदपुरः जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पौधरोपण किया गया. जहां कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी शिरकत की. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए पौधारोपण की महत्ता बताया. उन्होंने बताया, कि पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति को संतुलित करने में सहूलियत होगी और जिस तरह वैश्विक महामारी के दौर में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों को जान गंवानी पड़ी थी दुबारा वैसी स्थिति नहीं बनेगी. उन्होंने पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम को अनिवार्य बताया




