जमशेदपुर: भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, समानता और शिक्षा पर विशेष चर्चा की गई.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, प्रेसिडेंट मतीनुल हक अंसारी, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, हाजी जमील असगर, रज़ी नौशाद, मो फिरोज आलम, मोहम्मद अयूब अली, ताहिर हुसैन, मास्टर सिद्दीक़ अली, अफ्ताब आलम, हाजी फिरोज असलम, मोहम्मद एजाज़ अंसारी, मासूम खान, और नादिर खान समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में उनके दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही. सैयद आसिफ अख्तर ने कहा कि “बाबा साहब ने हमें समानता और इंसाफ का रास्ता दिखाया, आज जरूरत है उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने की.(नीचे भी पढ़े)
मतीनुल हक अंसारी ने कहा कि शिक्षा, संघर्ष और संगठन के सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा देने की ताकत रखते हैं.
मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी ने कहा कि संविधान की ताकत को समझें और हर नागरिक अपने अधिकार और कर्तव्य को जाने. इस
कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समरसता का संदेश फैलाना. सभी ने मिलकर उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की शपथ ली.




