जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत नामदा बस्ती नाले में रविवार को एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही टेल्को और गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है.बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है, वह टेल्को और गोलमुरी थाना क्षेत्र की सीमा के आसपास का इलाका है. सीमा को लेकर दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. (नीचे भी पढ़े)
बाद में टेल्को पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है. फिलहाल युवक की पहचान से संबंधित कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिली है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.




