सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस ने रामु चौक में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. पूछताछ में एक और युवक ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सरफराज शेख को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ब्राउन तस्कर कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर जुबैर रासन दुकान के समीप का रहने वाला बताया जा रहा है, आरोपी सरफराज पहले भी दो मामला में जेल जा चुका है. वही कपाली थानेदार धीरंजन कुमार ने कहा कि कपाली क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर सहित किसी भी तरह का नशे का कारोबार करने वालो को बख्शा नही जाएगा. पुलिस- प्रशासन पूरी सख्ती के साथ ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है.



