जमशेदपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत हंसाडूंगरी निवासी मोहम्मद आदिप ने 15 जून को मोबाइल चोरी की लिखित आवेदन कपाली ओपी पुलिस को दी गयी थी. वही कपाली पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद हासाडूंगरी निवासी मोहम्मद इबरार उर्फ छोटे लाल को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है.



