जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत पहलामोड मोबाइल टावर के समीप केजीएन मेडिकल में रंगदारी की मांग को लेकर लूटपाट, तोड़फोड़ और फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को एक देसी पिस्तौल जिसमें मेडिन यूएसए लिखा हुआ, तीन जिन्दा गोली और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. गुरुवार को एसडीपीओ अरविंद कुमार बिनहा ने बताया कि कपाली के डांगरडीह निवासी मोहम्मद शाहनवाज उर्फ नवाज और जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के दानिश कुरैशी और सैयद मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बाकी बचे आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. कांड के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था जिसमें ओपी प्रभारी सोनू कुमार, सब इंस्पेक्टर कौशल कुमार, खुर्शीद आलम, असलम अंसारी, सुमित तिर्की, हीरालाल मुंडू, बसीर खान समेत शस्त्रबल शामिल थे.



