
जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव कराने को लेकर बारीडीह सिख संगत की तरफ से उम्मीदवार सरदार बलविंदर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे से मिला. इस दौरान सरदार गुरुमुख सिंह मुखे को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसकी माध्यम से बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव जल्द से जल्द करवाने की मांग की गयी है. सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को काफी गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि इस मामले में जल्द से जल्द कोई निर्णय जरूर लेंगे. ताकि आने वाले समय में समाज में एक अच्छा संदेश जाये. प्रतिनिधिमंडल में सरदार बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, करतार सिंह, राजेंद्र सिंह तरसिक्का, सतबीर सिंह, चरणजीत सिंह, जसवंत सिंह, सोनी सिंह, जोगिंदर सिंह, दलजीत सिंह, अवतार सिंह समेत अन्य शामिल थे.






