जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की हेल्थ एंड वेलनेस कमेटी एवं लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर फेमिना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 12 जुलाई को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के सभागार में मधुमेह रोग जांच शिविर एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया. डॉ अशोक कुमार रवानी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डॉ शुभाशीष देव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित जीवन में शारीरिक गतिविधियों एवं खान-पान का महत्व बताया तथा जीवनशैली में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

महाविद्यालय की ओर से बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो बृजेश कुमार, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ नीता सिन्हा, वाणिजय विभाग की डीन डॉ मंगला श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके पश्चात जांच शिविर में डॉ शुभाशीष ने 100 से अधिक विद्यार्थियों के निःशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन एवं बीएमआइ की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श भी दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की अध्यक्ष सुचित्रा रुंगटा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सारिका सिंह, उपाध्यक्ष रीता मिश्रा तथा महाविद्यालय की हेल्थ एंड वेलनेस समिति से डॉ प्रियंका सिंह, डॉ अंशु श्रीवास्तव, डॉ अनुपम एवं विद्यार्थियों ने अहम योगदान किया. इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में डॉ पुष्पा सिंह, डॉ रुचिका तिवारी, डॉ स्वाति, प्रो शोभा देवी, प्रो ईश्वर राव समेत अन्य शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.



