जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव जला दिए हैं. मानगो में भी मानगो चौक, डिमना चौक और पारडीह चौक पर अलाव जलाए गए हैं.(नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा एमजीएम अस्पताल में भी अलाव की व्यवस्था की गई है. यहां होमगार्ड के जवान तैनात हैं. जिन्हें ठंड बढ़ने पर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. इसे लेकर यहां भी अलाव जलाया गया है. शनिवार को अलाव जलने के बाद होमगार्डों ने राहत महसूस की और अलाव तापते नजर आए.



