
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी खगेनचन्द्र महतो तथा संचालन वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने महात्मा गाँधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष शफी अहमद खान, 20 सूत्रीय सदस्य समरेन्द्र नाथ तिवारी व मुख्य वक्ता कोल्हान प्रमण्डल प्रवक्ता सुरेश धारी ने कहा कि महात्मा गांधी का हत्या नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को की थी। महात्मा गाँधी ने “सत्य एवं अहिंसा” के पथ पर चलकर अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने बिहार के चम्पारण में किसानों के लिए नील आंदोलन के तहत सत्याग्रह किया। जिसके परिणाम स्वरूप अंग्रेजों के अत्याचार से निजात दिलाया। गांधीजी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार, स्वदेशी आंदोलन, स्वच्छता आंदोलन, सभी को मुख्य धारा से जोड़ने जैसे महान कार्य किए गये। अंततः भारत आजाद हुआ। लेकिन आज महात्मा गाँधी के विचारधारा को भाजपा के द्वारा तोड़ा जा रहा है। जिससे भारत कमजोर हो रहा है। इस अवसर पर खगेनचन्द्र महतो, ब्रजेन्द्र तिवारी, समरेन्द्र नाथ तिवारी, शफी अहमद खान, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, सुरेश धारी, अंकुश बनर्जी जिला सचिव, रंजीत सिंह, लड्डन खान, इन्तेखाब वास्ती, अमित रंजन श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह सेवादल, अयन पाण्डेय सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।




