
जमशेदपुर : तार कंपनी के आशीष अधिकारी गुट के कर्मचारियों द्वारा रविवार को वनभोज का आयोजन लुआबसा उनके फॉर्म हाउस में किया गया। इस वनभोज मे करीब 200 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने इस दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन, एबं और भी कई खेलों का आनंद लिया। अंत में कर्मचारियों द्वारा पूर्व महामंत्री आशीष अधिकारी के ऊपर दवाब बनाते हुए यूनियन चुनाव तत्काल कराने की बात कही जो कि यूनियन का तीन साल के कार्यकाल 07 अक्तूबर 2021 को समाप्त होकर चार महीने होने जा रहा है। आज तक कभी भी यूनियन चुनाव को इतना दिन तक टाला नही गया है। इसपर आशीष अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही चुनाव को लेकर आंदोलन किया जाएगा। वनभोज में बिमल कुमार, लाल बिहारी महतो, श्याम कालुंडिया, अनवर खान, प्रभु सिंह, कुलदीप सिंह, राम सिंह, गुरमीत सिंह, लखबीर सिंह, प्रताप सिंह, गुरदीप सिंह, निरंजन सिंह, अमरजीत सिंह, अविनाश झा, अवधेश कुमार सिंह, सुशांत सिंह, सरत मिश्रा, सरत बेहरा, हसरत इकबाल, गौरव बोस, राजेश महतो, सुखदेव महतो, मंगल करुआ समेत अन्य उपस्थित थे.






