जमशेदपुर : जुगसलाई कांग्रेस नगर परिषद कमेटी एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया गया. 50 से 60 कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. घेराव के पश्चात नगर परिषद प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर सभी मांगों पर कार्रवाई* करने का आश्वासन दिया. उल्लेखनीय है कि 24 जून 2026 को नगर परिषद को सौंपे गए ज्ञापन पर दो सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई न होने तथा मानसून में जलजमाव, गंदगी एवं डेंगू-मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में एसआइआर प्रभारी राहुल बाल, जिला पर्यवेक्षक शशि भूषण राय, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं प्रखंड प्रभारी सुनील प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अतिरिक्त अनूप मिश्रा ज्योति, चिन्ना राव, नलिनी सिन्हा, नवनीत मिश्रा, जेना भाई, राजेश चौधरी, विजय पांडेय, राजा ओझा, सुल्तान, आशीष ठाकुर, रंजीत झा, रंजन सिंह, ज्वाला सिंह लोधी, अमरेश ठाकुर, संतोष राजक, अखिलेश मिश्रा, अजितेश उज्जैन, महेश खिरवाल, सुदर्शन तिवारी, मलखान दुबे, राजू गद्दी, अजय पांडेय, शुभम झा, सोहेल परवेज एवं लालचंद जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी. यदि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होती है, तो जुगसलाई कांग्रेस उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी.







