
जमशेदपुर : कोल्हान में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में सोमवार देर रात कुल 60 सैंपल की जांच हुई और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। समाचार लिखे जाने तक 31 सैंपल आन प्रोसेस है जिनकी रिपोर्ट देर रात या फिर मंगलवार सुबह आने की संभावना है। जिन 60 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव अाई है। इसमें आजाद नगर के दस जमाती का भी रिपोर्ट शामिल है। वहीं बीते रविवार को जुगसलाई तपाड़िया अपार्टमेंट के पीछे एक झोपड़ी में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। उसका रिपोर्ट भी निगेटिव अाया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में अबतक 420 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया है। इसमें 299 का रिपोर्ट निगेटिव अाया है। दूसरी ओर जापानी नागरिकों की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही उनके स्वदेश लौटने का रास्ता साफ हो गया है। उनके देश की ओर से इन्हें ले जाने के लिए विशेष विमान का इंतजाम किया गया है जिससे वे मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट से जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारी कर ली गई है। जुगसलाई में मृत पाए गए व्यक्ति की भी रिपोर्ट नेगेटिव ही आई है।

दूसरी ओर झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन करने में जमशेदपुर सभी 24 ज़िले में नम्बर वन आये है. जमशेदपुर के लोग कानून को नही मानते है और काफी लापरवाह भी है. जमशेदपुर में पुलिस ने सबसे ज्यादा लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए है.






