जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी हरि पात्रो को अदालत ने बुधवार को 15 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई हैं. इसके अलावे 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया. जुर्माना नहीं देने पर एक साल के लिए अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दी गयीं. इस मामले की सुनवाई एडीजे-पांच सह स्पेशल कोर्ट पोस्को संजय कुमार उपाध्याय की अदालत कर रही हैं. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल 9 लोगों की गवाही हुई हैं. घटना 7 अप्रैल 2018 की हैं. घटना के दिन आरोपी बच्ची को मुंह दबाकर पास के एक झाड़ी में लेजाकर बच्ची के साथ गलत कार्य किया था. इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजन आरोपी के खिलाफ बागबेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.






