
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची मंडी के पास भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर पाकिस्तान का चांद-तारा का निशान लगाकर बड़ा झंडा लगा दिया गया. 30 अगस्त को मुहर्रम के दौरान कुछ मुस्लिम युवकों ने ऐसा कर दिया था जिसको लेकर लोगो ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसका विरोध भी हुआ. राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू रॉय ने इस मामले को लेकर झारखंड सरकार और जमशेदपुर पुलिस को ट्विटर के माध्यम से कार्रवाई करने का आग्रह किया था. इसके बाद जमशेदपुर पुलिस हरकत में आई और इस तरह का झंडा लगाने वाले युवक तालीफ़ के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम 1971 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है. साकची थाना के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक नयन कुमार सिंह के बयान पर यह मामला दर्ज किया गया है. तालीफ़ नामक युवक की तलाश पुलिस कर रही है, जो साकची क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस इस काम में शामिल और युवकों की भी तलाश कर रही है. पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के बाद ट्विटर पर इसकी जानकारी भी दी है. इस पर सरयू रॉय ने जमशेदपुर पुलिस का आभार भी जताया है.







