
जमशेदपुर : टाटानगर रेल पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है. जहां ठंड लगने से बीमार बुजुर्ग और लाचार महिला को टाटानगर रेल पुलिस ने आज एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बने वेटिंग हॉल के पास महिला बीमार अवस्था में पाई गई थी जिसे स्टेशन परिसर में मौजूद रेल पुलिस के जवानों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां महिला की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं आज रेल पुलिस के जवानों ने महिला को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया साथ ही डॉक्टरों से उचित इलाज किए जाने का अनुरोध भी किया. महिला कौन है और कहां से आई है इसका पता अभी नहीं लग सका है.








