
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत बीओसी गैसेज के पास विजय कुमार सिंह से लूटपाट करने के मामले में धराए तीन लूटेरों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गए लूटेरों में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी बाज सिंह, जसप्रीत उर्फ जस्सी और ओंकार सिंह शामिल है. ओंकार सिंह और बाज सिंह साला बहनोई है. पुलिस ने इसके पास से लूट के प्रयास में प्रयुक्त एयर पिस्टल भी बरामद कर लिया है. बता दें कि बुधवार की शाम 7.30 बजे बर्मामाइंस इंदरसिंह एरिया निवासी विजय कुमार सिंह से कुछ युवकों ने एयर पिस्टल सटाकर लूट करने का प्रयास किया गया था. घटना के समय ही तीनों को पकड़ लिया गया जबकि अन्य लोग फरार हो गए. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो समेंत तीनों के पास से 300 रुपये भी बरामद किए थे. विजय कुमार के बयान पर थाने में मामला दर्ज कराया गया था.





