
बोड़ाम में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
बोड़ाम थाना अंतर्गत गुगलीबनी गांव निवासी 31 वर्षीय धीरेन महतो की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और शव को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शव को शव गृह में रख दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार धीरेन अपने खेत को जोताई कर रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई.
सिदगोड़ा में आपसी विवाद की शिकायत के बाद गई पुलिस के साथ हाथापाई
सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर निवासी नरेंद्र कुमार के घर पर झगड़ा करने गए लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद पहुंची पीसीआर वाहन के पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई को गई. इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. मामले को लेकर नरेंद्र कुमार ने लालटू, बिल्लू, आजाद, वैशाली देवी, वैशाली देवी का दामाद और वैशाली देवी की बेटी के खिलाफ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर पीसीआर 13 के एएसआई धर्मेंद्र कुमार चौधरी के बयान पर भी सिदगोड़ा थाना में मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है.
सुंदरनगर में दो दिन से बंद घर में चोरी
सुंदरनगर थाना अंतर्गत दुर्गा पूजा मैदान के पास रहने वाले गुरनीत कौर के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. गुरनीत किसी काम से परिवार संग बंगलौर गए हुए थे. सोमवार को वापस आने पर उन्होंने पाया की घर में चोरी कर ली गई है. जिसमे 60 हजार के गहनों के अलावा घर के ने सामान शामिल है. उन्होंने सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
बिष्टुपुर में प्रतिबंधित मांस के साथ दो धराए, कार जप्त
बिष्टुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 5 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ धातकीडीह निवासी निसार अहमद और मो जावेद कुरैशी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 40 हजार रूपए भी नकद जप्त किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की आदित्यपुर के रास्ते शहर में प्रतिबंधित मांस लाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर खरकइ पुल के पास से कार को रोककर उसकी तलाशी ली. कार से 5 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया.







