
जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए 65 वर्षीय प्रमोद कुमार नायक की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई जबकि प्रमोद के बेटे संजय नायक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनो बाप बेटे एग्रिको के शिव सिंह बगान के रहने वाले है. संजय ने बताया कि वे लोग आधार कार्ड में संशोधन के लिए सिदगोड़ा की ओर जा रहे थे. पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बाद सड़क की ओर आने के दौरान पीछे से बुलेट ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
गोलमुरी में वृद्ध द्वारा चाकू घोंपकर आत्महत्या करना बेटे को लगा संदेहास्पद, अज्ञात पर हत्या का जताया शक
गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल टाउन रोड नंबर 29 निवासी इतवारी लाल साहू की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी. मृतक की बेटी के अनुसार इतवारी लाल मानसिक रूप से विछिप्त थे, उन्होंने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक के बेटे को मामला संदेहास्पद लगा और उसने अज्ञात पर शक जताते हुए गोलमुरी थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. दरअसल 2 दिसंबर की रात को इतवारी लाल अपने घर पर लहूलुहान अवस्था में पाए गए थे. उनके शरीर पर चाकू से वह किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
कदमा में घर में घुसकर चापड़ से हमला
कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी कुतुब अंसारी के घर पर घुसकर नशेड़ियों ने चापड़ से हमला कर दिया. इस घटना में कुतुब की पत्नी को भी चोट आई है. घायल के अनुसार कुछ नशेड़ी उसके घर के बाहर पार्टी मना रहे थे. जब उसने इसका विरोध किया तो सभी में उसके घर में घुसकर हमला कर दिया. फिलहाल घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.




