
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी आस्था हाईटेक सिटी निवासी रमेश कुमार दास से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है. इस मामले में रमेश ने थाने में मामला दर्ज कराया है. रमेश ने मिजोरम निवासी सीमेन जॉन मानव संसाधन विभाग, जय कंस्ट्रक्शन ग्रुप कंपनी कनाडा और मिजोरम इजराईल पोस्ट जकार्ता की रिप्रेजेंटेटिव पूजा विष्ट पर आरोप लगाया है. थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि 16 दिसंबर 2020 को दोनों ने मोबाइल पर संपर्क किया था. उनके द्वारा कहा गया कि वे लोग कनाडा में नौकरी दिलवा देंगे इनके लिए मेल पर पासपोर्ट और आधार कार्ड भी मांगा. इसके लिए रमेश ने 26 हजार रूपए दिए थे.
परसुडीह में महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज
परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाडी निवासी प्रतिमा देवी ने राजा एंथोनी,मौनी एंथोनी और संगीता ठाकुर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का मामले दर्ज कराया है. घटना गुरुवार दोपहर की है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मानगो में दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज
मानगो थाना अंतर्गत केपी इंक्लेव निवासी नाजिया अख्तर ने मानगो थाना में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है. नाजिया ने अख्तर हुसैन, असगर हुसैन, शबाना अंजुम, तुबा तस्मीन, असर हुसैन, अकबर हुसैन, अजहर हुसैन और सगुफ्ता असगर के खिलाफ मारपीट करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामले दर्ज कराया है. वहीं दूसरी ओर नीलकंठ टावर निवासी महूला कुमारी ने अभिषेक कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, बंदना सिंह और अभिनव कुमार सिंह पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामले दर्ज कराया है. सभी बिहार के जमुई के रहने वाले है.





