
जमशेदपुर : परसुडीह थाना परिसर में घुसकर पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की और थाना में लगा कांच तोड़ने वाले शत्रुघ्न पात्रो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शत्रुघ्न ने सोमवार देर शाम थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों से बहस की. जब थाना में पुलिस कर्मी उसे समझने का प्रयास करने लगे तो वो पुलिस से ही धक्का मुक्की करने लगा. इस बीच उसने थाना की खिड़की में लगे कांच को भी तोड़ दिया. पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
कदमा में जुआ अड्डा में पकड़ाए लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
कदमा थाना अंतर्गत रामजन्मनगर में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ अड्डा का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने इनके पास से लगभग 1500 रुपए नगद और मोबाइल के अलावा अन्य सामान बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में लव कुमार उर्फ बड़कू, कमल किशोर दास, हरधन कुमार, मारखंडो हो, शिवनाथ गोप, रवि राम, आकाश हो, मंटू सिंह, एन कृष्णा राव, सुखदेव पुष्टि, भगवान तांडी, विजय सरदार, अमन कर्मकार और पुष्प कुमार शामिल है. सभी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
गोलमुरी तार कंपनी में चोरी करने वाले दो चोर को पुलिस ने पकड़ा, बाकी फरार
गोलमुरी पुलिस ने तार कंपनी से चोरी कर रहे दो चोर को रंगे हाथ पकड़ा है. पुलिस ने उसके पास से चोरी में प्रयुक्त स्कूटी के अलावा चोरी का सामान बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए चोर में बीरू सिंह और साहिल सिंह शामिल है. वहीं पुलिस को देख अन्य चोर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने दोनो को जेल भी दिया.




