
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने जमशेदपुर निवासी त्रिनाथ मुखी को यूथ इंटक का प्रदेश सचिव धर्मेंद्र तिवारी को प्रदेश संगठन सचिव व अमित दोसाज को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है और आशा प्रकट की है कि उक्त नेताओं के द्वारा संगठन की मजबूती के लिए कार्य किए जाएंगेl इस आशय का नियुक्ति पत्र इन तीनों नवनियुक्त नेताओं को झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष व यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने आज अपने आवासीय कार्यालय पर सौंपा और शुभकामनाएं देते हुए श्रीवास्तव ने यह आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में इनके द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हितार्थ संघर्ष और आंदोलन को और तेज किया जाएगा एवं झारखंड में इंटक को और मजबूत करने का काम करेंगेl



