
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाने में दिनभर गहमा- गहमी रही. जहां एक 13 साल के बच्चे के अपहरण की अफवाह और के बाद नाटकीय ढंग से बरामदगी के बाद मामला शांत हुआ. बताया जाता है, कि आजादनगर थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी का रहनेवाला 13 वर्षीय युवक यासीन अंसारी बस्ती से अचानक गायब हो गया. हालांकि परिजनों ने बच्चे को एक एंबुलेस में बैठते देख लिया था.
उधर परिजनों ने फौरन इसकी सूचना आजादनगर थाने को दी. वहीं आजादनगर थाना तत्काल मामले की तफ्तीश में जुट गयी. हालांकि करीब एक घंटे के बाद युवक को सरायकेला के तामोलिया स्थित ब्रम्हानंद अस्पताल में देखा गया, जिसकी सूचना के बाद परिजन और आजादनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. वहीं बच्चे ने बताया कि वह एंबुलेस चालक को पहचानता था, इसलिए उसके साथ एंबुलेंस में बैठकर अस्पताल चला गया था. वहीं परिजन अपने बच्चे के अपहरण की आशंका जताते रहे. फिलहाल पुलिस ने साफ कर दिया है, कि युवक का अपहरण नहीं हुआ था.
वैसे आपको बता दें कि जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह में कई जगहों पर हत्याएं हो चुकी है. इसको लेकर लोगों को सचेत करने की जरूरत है ताकि फिर से उस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सके. इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया तो पुलिस ने भी मौके पर एक्शन लिया, जिससे मामले का पटाक्षेप भी हो गया. इसी तरह की तत्परता की जरूरत है.






