
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो चौक पर दिनदहाड़े एक युवक को 3 से 4 युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायलों ने मानगो बगानशाही निवासी मो जावेद शामिल है. जावेद ने बताया कि वह मानगो चौक पर मजदूरी का काम कर घर चलाता है. चौक पर ही विवेक और मुन्ना हमेशा मारपीट करते है. शुक्रवार को दोनों आए और उसे मारपीट कर घायल कार दिया. फिलहाल इस संबंध में किसी तरह को शिकायत नहीं की गई है.







