
Jamshedpur : Crime : मंगलवार की दोपहर परसुडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र के गदड़ा मेन रोड पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किए गए तड़ीपार अपराधी अविनाश सिंह और विशाल सिंह को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने अविनाश के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया था वहीं विशाल के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। अविनाश का अपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार परसुडीह थाना से ही जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि अविनाश इलाके में दहशत फैलाना चाहता था। मंगलवार को पीएसआई दिलीप कुमार बिलुंग पुलिस कर्मियों के साथ गस्ती कर रहे थे इसी क्रम में पुलिस ने उसे पकड़ा। ज्ञात हो कि अविनाश सिंह परसुडीह के शराब माफिया संजीव सिंह का भतीजा है. पुलिस ने उसे तड़ीपार घोषित किया था.





