
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर 2 आदर्श कॉलोनी निवासी आरती दास के घर पर सोमवार की सुबह उस वक्त हलचल मच गई जब आरती दास ने घर के दरवाजे के बाहर एक धमकी भरा लेटर पाया. जब उन्होंने लेटर को पढ़ा तो उनके होश उड़ गए. लेटर के माध्यम से उनसे रंगदारी मांगी गई थी. रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने किरायेदारों को दी. आरती दास ने मामले की शिकायत मानगो पुलिस को भी दी. इधर सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह भी आरती दास के घर पहुंचे और मामले से अवगत हुए. (नीचे पढ़े क्या है धमकी भरा पत्र)

मामले की जानकारी देते हुए आरती दास ने बताया कि उनके परिवार में दो बेटे और वो रहती है. एक बेटा अमेरिका में रहता है जबकि दूसरा पुणे में काम करता है. उनके पति कि मौत हो चुकी है. वो अपने एक काम करने वाली के साथ रहती है. इसके पहले उनका परिवार साकची के तामरिया रोड में रहते थे. 2017 में पूरा परिवार मानगो में शिफ्ट हो गया. आज सुबह पांच बजे जब वे उठी तो पाया कि उनके घर के दरवाजे पर एक लेटर था. लेटर में पैसों की मांग की गई है. इस मामले में विकास सिंह ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि मानगो न्यू आदर्श नगर में अकेली रह रही सेवानिवृत शिक्षिका आरती दास के यहां धमकी भरा पत्र मिला. आरती दास के पति का देहांत चार माह पूर्व हो गया था. धमकी भरा पत्र लिफाफे में पत्र बंद था. आरती दास जब सुबह 5 बजे उठी तो देखी के दरवाजे के सामने लिफाफा गिरा हुआ है उसमें लिखा हुआ था कि आपके घर के सामने तीर का निशान बना दिए हैं तीर के निशान के सामने पैसा रख दीजिएगा अन्यथा 2:30 बजे रात को आपके घर में गोली चला दूंगा. उन्होंने थाने में मामले की पूरी जानकारी दी. थानेदार ने विकास सिंह को बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी. उनके घर में प्रशासन पहुंच कर अनुसंधान जारी कर दिया.
क्या लिखा है लेटर में
लेटर में लिखा गया है कि “यह लास्ट पत्र है, इसके बाद पत्र नहीं मिलेगा. हमारा दुश्मनी बहुत पुराना है क्योंकि स्वर्गीय दास के चलते हमारा बेटा मरा है. साकची में पैसा मांगा तो नही दिया, जिससे वह फांसी लगा लिया. उसी समय से बदला लेना चाहते है. बदला लेने के लिए घर पर नजर रखे हुए है. मानगो में दो माह से तुम्हारे घर के बगल में है. हमलोग को 26 तारीख तक पैसा चाहिए. घर के बाहर ऐरो का निशान बना दिए है जहां रात को 2.20 बजे पैसा रखकर घर का लाइट 3 बजे तक बंद चालू करना. हमारे आदमी चारो तरफ रहेंगे. जरा भी होशियारी की तो अपने और अपने परिवार के बारे में सोचना. पैसा नही मिलने पर गोली चला देंगे. तुम्हारा पुराना काल, 1995 से तुम्हारे दोस्त.
















