जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज का एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के बिष्टुपुर साइबर थाना में थाना प्रभारी से मिलकर आजसू पार्टी के आइटी सेल के लोबिन चंद्र महतो द्वारा क्षत्रिय समाज एवं सनातन धर्म के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी. इस मौक़े पर शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से सनातन धर्म का रक्षक, राष्ट्रवादी और अनुशाषित रहा है. उसने सदैव छत्तीस बिरादरी को लेकर चलने का काम किया है. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसे में एक राजनीतिक दल के जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्ति द्वारा ना सिर्फ क्षत्रिय समाज पर ओछी टिप्पणी की गयी है बल्कि सनातन धर्म का भी सार्वजनिक पटल पर अपमान किया गया है. इस कारण पुलिस प्रशासन से विनम्र आग्रह है की समय रहते ऐसे जहर फैलाने वाले व्यक्ति पर अविलम्ब कार्रवाई किया जाये वरना बाध्य होकर हमें स्वयं करवाई करना होगा. इस मौके पर अधिवक्ता रवि प्रकाश सिंह, क्षत्रिय महासभा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत, सरायकेला जिलाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, बलदेव सिंह, राजेश सिंह, रवि राजू, रौनक सिसोदिया, सुखदेव सिंह, रमेश राजू, ललित सिंह, मोनू सिंह, इंद्रदेव सिंह, संतोष सिंह, मंटू सिंह, शुभम सिंह, मिथलेश सिंह आदि उपस्थित थे.














