गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया. विद्यालय की वार्डेन अंजनी कुमारी ने बताया कि विद्यालय की पूर्णिमा टुडू ने 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉपर बनी है. सेकेंड टॉपर में तनीषा शीट ने 92.4 फीसदी अंक प्राप्त किया है, जबकि पुडगी सोरेन 91.4 फीसदी अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर होने का गौरव हासिल किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय से 73 छात्राओं ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी, जिसमें 65 छात्राओं ने प्रथम, 07 छात्राओं ने द्वितीय और 01 तृतीय स्थान प्राप्त किया है.














