चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के नये उपायुक्त (डीसी) के तौर पर चंदन कुमार ने अपना पदभार संभाल लिया है. चंदन कुमार ने कुलदीप चौधरी की जगह लिया. कुलदीप चौधरी की जगह चंदन कुमार का पदस्थापन किया गया है. चंदन कुमार 2016 बैच के आइएएस अधिकारी है. वे पहले जमशेदपुर के एसडीओ रह चुके है. वे पहले रामगढ़ के उपायुक्त भी बनाये गये थे. कुलदीप चौधरी का पदस्थापन नहीं किया गया है. वे अभी वेटिंग में चल रहे है. चंदन कुमार ने बताया कि उनका सतत विकास ही प्राथमिकता होगी. नक्सलवाद को काउंटर करने के लिए पुलिस की ओर से चलाये गये अभियान को और धारदार बनाया जायेगा और विकास के कार्य से आम ग्रामीणों को जोड़कर सतत विकास को गति दी जायेगी.














