जमशेदपुर: झारखंड एकेडमी काउंसिल (जैक) के द्वारा आयोजित दसवीं कि परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है. इस बार के परिणाम में टेल्को स्थित गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. स्कूल में 100 फीसदी परिणाम हुआ.
विद्यालय के मेधावी छात्रों की सूची :
प्रथम स्थान पर रितु कुमारी – 87.80%
द्वितीय स्थान पर अंजलि कुमारी – 86.00%
तृतीय स्थान पर आंचल मिश्रा – 83.00%
चतुर्थ स्थान पर खुशी कुमारी – 80.40%
पंचवें स्थान: रिया गोराई पर 80.20% (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा पांडेय और विद्यालय सचिव संतोष सिंह ने छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है. विद्यालय के प्रधानाचार्या और सचिव ने सभी छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें आगे भी इसी तरह के परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया है.














