जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सुरोजीत महतो का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) डेविड कार्ड चालू कराने के नाम पर साइबर बदमाशों ने दो बैंक खाते एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया के खाते से तीन बार में 2 लाख 21 हजार 666 रूपए की फर्जी निकासी कर ली. घटना 14 मई की हैं. इस संबंध में सुरोजीत के बयान पर बिष्टूपुर साइबर थाने में मामला कराया गया हैं. सुरोजीत का कहना है कि 14 मई की शाम 4.30 बजे उनकी मोबाइल नंबर 9110073896 पर मोबाइल नंबर 8276054881 से एक कॉल आया.(नीचे भी पढे)
कॉल रिसिव करने पर फोन करने वाला व्यक्ति ने अपने को एसबीआई डेविड कार्ड विभाग के आदमी बोल कर कहा कि डेविड कार्ड चालू करने के लिए डेविड कार्ड नंबर, पिन नंबर और कार्ड की वैधता के बारे सारी जानकारी मांगी, जानकारी मांगने पर सुरोजीत ने सब कुछ बता दिया. तब मोबाइल पर एनी डेक्स एप डाउन लोड करवाया. उक्त व्यक्ति के कहे अनुसार सुरोजीत ने सभी कुछ किया, लेकिन बाद में पता चला कि एसबीआई खाते से दो बार में क्रमश: 98,345, 25000 एवं बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 98,321 कुल 2 लाख 21 हजार 666 रूपए का अवैध निकासी कर लिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं.



