
जमशेदपुर : पूरा देश वैश्विक महामारी से लड़ रहा है, लेकिन आज भी बड़ा वर्ग साम्प्रदायिक सौहाद्र को बिगाड़ने में जुटा है. जहां प्रशासन और सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी शोषल मीडिया पर सांप्रदायिक पोस्ट करने से बाज नही आ रहे. ताजा मामला जमशेदपुर साइबर थाना का है. जहां विश्व हिंदू परिषद द्वारा बागबेड़ा के लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कराया गया. इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के नेता जनार्दन पांडेय ने बताया जाता है कि बागबेड़ा के लोगों ने बताया कि खास समुदाय के लोगों द्वार शोषल मीडिया पर हिन्दू देवी देवताओं पर अश्लील टिप्पणी कर सामाजिक सौहाद्र को खराब करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है. वैसे उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है.
साथ ही चेतावनी दी है, कि ऐसे मामलों पर जल्द लगाम नहीं लगाया गया तो आनेवाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा. उनके द्वारा एफआइआर दर्ज करने के बाद साइबर थाने के पदाधिकारी से मांग की गई कि जिस ग्रुप व पेज के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है उसे अविलंब बंद किया जाए. साथ ही जिनके द्वारा यह हरकत की गई, उनकी अविलंब गिरफ्तारी हो. इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जनार्दन पांडेय ने बताया कि सोशल साइट पर चुनिंदा लोगों द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी साथ ही हिंदू धर्म के आराध्य देवी-देवताओं के साथ गाली गलौज कर हिंदू समाज के लोगों के धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन नामजद युवकों पर एफआइआर दर्ज की गई है और मांग की गई है कि जल्द से जल्द इनकी गिरफ्तारी हो अन्यथा हिन्दू समाज के लोग आंदोलन की ओर रुख करेंगे चौक चौराहों पर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज करेंगे.





