
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास कंचन नामक युवती पर बाइक सवार एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद युवती सड़क पर ही गिर गई. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया पर युवक मौके से फरार हो गया. हालांकि युवक ने अपना बाइक घटना स्थल पर ही छोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने जुगसलाई पुलिस को घटना की सूचना दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने युवक के बाइक को भी जब्त कर लिया है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें घटना स्थल की तस्वीर)

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस हमलावर की पहचान में जुट गई है. कंचन गौशाला रोड में किसी युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती है. पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है. प्रत्यकदर्शी के अनुसार युवती पैदल ही जा रही थी. तभी बाइक से एक युवक ने उसे रोका और बात करने लगा. इतने में ही दोनो के बीच विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.





