
जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में कोरोना और ओमिक्रोन के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा कर रहे हैं. इससे पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत 5 परिवार के लोगों को एक लाख रुपए का मुआवजा मंत्री द्वारा दिया गया. साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई के स्टेट टॉपर को तीन लाख, सेकंड टॉपर को दो लाख और थर्ड टॉपर को एक लाख का प्रोत्साहन राशि दिया गया. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

वहीं कोरोना में मारे गए लोगों के परिवार को 50- 50 हजार रुपए की अनुदान राशि दी गई. वैसे समीक्षा बैठक जारी है.






