
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की. 20 सूत्री से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उन्होंने उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री सदस्यों का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ है, इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री समिति की बैठक भी नियमित आयोजित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर 20 सूत्री सदस्य प्रमोद लाल व अन्य उपस्थित थे.



