
रांची : दक्षिण के फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत रांची पहुंचकर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. रजनीकांत यहां से मुलाकात करने के बाद सीधे रजरप्पा मंदिर गये. रजरप्पा मंदिर में जाकर उन्होंने वहां पूजा अर्चना की. राज्यपाल ने खुद इसकी जानकारी साझा की और बताया कि रांची आगमन पर अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान सुपरस्टार रजनीकांत से मिलकर बहुत खुशी हुई. (नीचे भी पढ़ें)
राजभवन में स्टार रजनीकांत से मुलाकात हुई. उनका स्वागत है. इसके बाद वे माता रजरप्पा के मंदिर चले गये. वहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिके के आगे अपना मत्था टेका और फिर वहां से निकल गये. उन्होंने कहा कि वे करीब 13 साल से यहां आने की सोच रहे है. आज आ पाये. काफी गर्व महसूस कर रहे है. झारखंड आने से काफी खुशी हुई. यहां की आबोहवा हमें काफी पसंद आयी है.




