जादूगोड़ा : साइबर अपराधियों ने दो दिन के अंदर यूसिल कर्मी दिलीप दत्ता के एसबीआइ के एकाउंट 14 हजार पुपये उड़ा लिये. साइबर अपराधियों ने एईपीएस सिस्टम से उनके एसबीआइ की जादूगोड़ा स्थित शाखा के एकाउंट से उक्त पैसों की निकासी की है. (नीचे भी पढ़ें)
इधर पीड़ित जादूगोड़ा स्थित डब्ल्यूटीपी विभाग में कार्यरत दिलीप दत्ता ने बताया कि पहली निकासी बीते 20 जून को की गई. दूसरी निकासी आज गुरुवार को दोबारा होने पर उन्हें संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने शाखा प्रबंधक प्रीति बोदरा से इसकी लिखित शिकायत की. शाखा प्रबंधक ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच का भरोसा दिलाते हुए शुक्रवार को दोबारा कार्यालय बुलाया है, ताकि मामले का उद्भभेदन किया जा सके.




