गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के सालबनी मधु होटल के पास गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बाइक फिसल जाने से दो युवक घायल हो गया. जिसमे से एक की हालत गंभीर है. घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा. बताया जा रहा है कि घर ढलाई के लिए राजमिस्त्री से बात करने दो युवक नारगा गांव आया था.(नीचे भी पढे)
फिर नारगा से कापागोड़ा जा रहा था. इस दौरान मधु होटल के पास अचानक बाइक फिसल जाने से दोनों गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना वाले स्थान पर काफी मात्रा में स्लैग गिरा हुआ है. जिसके कारण पहले भी कई बार दुर्घटना घट चुकी है.




