जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन द्वारा अंतरराज्यीय बॉर्डर अंतर्गत बहरागोड़ा के बड़सोल में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस जांच अभियान में 120 वाहनों की जांच की गई. चार वाहनों को बिना परमिट एवं ओवरलोड होने के कारण सीज किया गया जिसमें 2 में गिट्टी एवं 2 वाहन में आयरन ओर लोड थे. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सभी वाहन लंबी दूरी के हैं जिनमें परमिट नहीं होने तथा ओवरलोड होने के कारण वाहनों को जब्त किया गया. इस दौरान करीब 1 लाख रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि आगे भी जांच अभियान चलाया जाता रहेगा.






