जमशेदपुर : आजाद नगर के वारिस कॉलोनी सड़क पर हुए पानी के लीकेज की वजह से सड़क बर्बाद हो गई है। इलाके के लोगों का कहना है कि चार महीने पहले ही मानगो नगर निगम ने सड़क की मरम्मत कराई है। बावजूद पानी भर जाने से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। लोगों को आनेजाने में दिक्कत हो रही है। (नीचे भी पढ़ें)

लोगों का कहना है कि पानी भरे रहने से लोगों को छींटे पड़ जाते हैं। इससे नमाजी भी परेशान रहते हैं। इलाके के लोगों का कहना है मानगो नगर निगम मरम्मत करा कर पानी लीकेज की समस्या से निजात दिलाये और इसके बाद सड़क फिर से ठीक कराए। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
वारिस कॉलोनी के मोहम्मद अकरम का कहना है कि नगर निगम के इंजीनियरों को पहले पानी का लीकेज ठीक करवाना चाहिए था। इसके बाद सड़क का निर्माण होता तो आज सड़क ठीक रहती। लेकिन, बिना लीकेज ठीक कराए ही इस पर सड़क बना दी गई और लीकेज बराबर चलता रहा। इससे पानी भरने से रोड खराब हो गई।





