
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी में पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय की ओर से पिकनिक का आयोजन किया गया. इस पिकनिक में हर आम और खास शामिल हुए. खास तौर पर जमशेदपुर पूर्वी के कार्यकर्ताओं का हुजूम यहां जुटा रहा, जिसमें लोग शामिल हुए. खुद सरयू राय वहां कार्यकर्ताओं से मिलते रहे. गणतंत्र दिवस के मौके पर सारे लोगों ने मिलकर पिकनिक में जमकर मस्ती की और जनसेवा के प्रति किस तरह से काम किया जाना है, इसको लेकर विस्तार से चर्चा भी हुई.

इस दौरान सरयू राय के जिंदाबाद के नारे भी लोगों ने लगाये. सरयू राय ने यहां लोगों को संबोधित भी किया और बताया कि जिस तरह जनता ने साथ दिया है, उसी तरह जनता के साथ वे हमेशा रहेंगे और जनता की सेवा करते रहेंगे. कानून का राज जमशेदपुर पूर्वी में रहेगी और लोगों तक पानी, बिजली, सड़क और सुरक्षा के साथ ही मालिकाना हक दिलाने के लिए वे लंबी लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी हद तक जा सकते है.
दूसरी ओर भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सरयू रॉय पर हमला बोला है। श्री रॉय ने कहा है कि पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय के संरक्षण में भारतीय जन मोर्चा के बैनर तले घोड़ाबंधा थीम पार्क में आयोजित पिकनिक में वन विभाग के आदेशों का उल्लंघन हुआ। इस आशय का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पार्क में वन क्षेत्र पदाधिकारी के हस्ताक्षर से सार्वजनिक नोटिस चस्पा की गयी है। नोटिस द्वारा थीम पार्क में चूल्हे और ज्वलनशील पदार्थों के प्रयोग को वर्जित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक सरयू राय के संरक्षण में वन प्रशासन के नियमों की उल्लंघन की गयी। कहा कि वन एवं पर्यावरण की चिंता का दिखावा करने वाले माननीय विधायक की कथनी और करनी में फ़र्क उज़ागर हो गयी। इस मामले में वन क्षेत्र पदाधिकारी से संज्ञान लेकर आयोजकों के विरुद्ध उचित कार्यवाई की माँग की गयी।





