जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर अनुज कनौजिया का इनकाउंटर के बाद उसके शव का करीब 14 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया. मजिस्ट्रेट की देखरेख में मेडिकल बोर्ड ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया. उसके उसके शरीर पर करीब आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी है जबकि उसके कंधे और छाती के अलावा कई एरिया के हड्डी टूटे हुए हैं. इस बीच मृतक अनुज कनौजिया की बहन शोभा देवी जमशेदपुर के पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और सारी पुलिसिया प्रक्रिया के बाद शव को अपने साथ उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित उसके पैतृक गांव ले गई, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उसकी बहन जमशेदपुर के बारीगोड़ा एरिया में रहती है.(नीचे भी पढ़े)
दूसरी और घटना स्थल से पुलिस ने करीब 30 से अधिक गोलियां बरामद की है जिसे अनुज कनौजिया और पुलिस का बताया जा रहा है. वहां चली ताबड़तोड़ गोलियों के कारण आसपास के दीवारों पर गोलियों के निशान बन गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुज कनौजिया के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं जबकि उनके दो साथी भी वहां से गिरफ्तार किए गए हैं. एनकाउंटर में मारे गए अनुज कनौजिया के संपर्क सूत्रों को भी खंगाला जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि किन लोगों के सहयोग से वह शरण लेकर ठहरा हुआ था. दूसरी और इस घटना में घायल डीएसपी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे लोग अभी फिलहाल छानबीन करने में जुटे हुए हैं. अब यह जानकारी ली जा रही है कि किन लोगों ने इस गैंग को वहां ठहराया था और किन-किन लोगों के संपर्क में अनुज कनौजिया जमशेदपुर में था.














