
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस द्वारा लगातार नशामुक्ति अभियान अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान गुरुवार सुबह जमशेदपुर और उत्पाद विभाग द्वारा बिरसानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न अवैध महुआ चुलाई शराब उत्पाद और सप्लाई के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया. इस क्रम में दर्जनों अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ते हुए क़रीब डेढ़ सौ किलो जावा महुआ वाले ड्राम को भी नष्ट किया गया. ताकि ना तो भविष्य में इस तरह का अवैध महुआ चुलाई देशी शराब का उत्पादन किया जा सके और ना ही शहर के कई क्षेत्रों में इसको बिक्री के लिए सप्लाई किया जा सके. वहीं उत्पाद विभाग का यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
वहीं एसएसपी ने बताया कि टेल्को क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में खड़े बड़े- बड़े गाड़ियों का चालान काटा गया. आपको बता दें कि टेल्को थाना क्षेत्र में रोड के किनारे बड़े- बड़े वाहन खड़े कर दिए जाते हैं. जिसकी वजह से कई बार सड़क दुर्घटना में लोगों की जान चली गयी है. साथ ही कंपनी में आने- जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. निश्चित तौर पर इस तरह की कार्रवाई से आने- जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी.



