
जमशेदपुर : भाजयुमो सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष लक्खी दास ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती की स्वीकृति से अपनी मंडल कमेटी का विस्तार किया. इसमें उपाध्यक्ष रवि दास, मुंशी भूमिज, महामंत्री शंकर दास, कौशिक कुमार मिश्रा, मंत्री निशांत सिंह, सौरभ सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, सह कोषाध्यक्ष विकास दास, कार्यालय प्रभारी प्रकाश दास, सह कार्यालय प्रभारी सुखेन महतो, मीडिया प्रभारी सूरज पांडे, सह मीडिया प्रभारी कंचन सिंह, सह मीडिया प्रभारी मिठू सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत सिंह, सह सोशल मीडिया प्रभारी अमन सिंह, आई टी सेल प्रभारी सूरज कुमार दास, सह आई टी सेल प्रभारी विकास मुखी, सह आई टी सेल प्रभारी गौरव सिंह, कार्यक्रम समन्वयक लक्खन भूमिज, सह कार्यक्रम समन्वयक निवास सिंह, खेल संयोजक संजीत महतो, खेल सह संयोजक कृष्णा कर्मकार को बनाया गया है. इसके साथ कार्यसमिति में 16 सदस्यों को शामिल किया गया है.





