
जमशेदपुर: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का एकप्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिले के डीसी और जिला समादेष्टा को ज्ञापन सौंपकर निजी सुरक्षा कर्मियों के स्थान पर होमगार्ड जवानों को प्रतिनियुक्त करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से अधिक से अधिक होमगार्ड जवानों को ड्यूटी प्रदान करने का निर्देश दिया गया है.इन विभागों में मिले स्थान विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो वन, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो टू, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल छोटा गोविंदपुर, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल करनडीह, नेशनल मेटेलर्जी लेबोट्री बर्मामाइंस (एनएमएल), जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, वर्कस कॉलेज, जेकेएस कॉलेज मानगो, जमशेदपुर महिला इंटर कॉलेज टिनप्लेट, श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज परसूडीह, एलबीएसएम कॉलेज करनडीह, बीपीएम इंटर कॉलेज बर्मामाइंस, वीमेंस कॉलेज बिष्टूपुर, ग्रेजुएट कॉलेज साकची, घाटशिला कॉलेज, डेंटल कॉलेज मानगो, खनन विभाग एरिया, पथ निर्माण विभाग, नागरिक सुरक्षा बिष्टूपुर, जीएसटी विभाग बिष्टूपुर, जिला परिवहन कार्यालय साकची, हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड घाटशिला के अलावा बैंकों और एटीएम में भी ड्यूटी देने की मांग की गई है यह जानकारी प्रदेश महासचिव राजेश कुमार तिवारी ने दी.



