जमशेदपुर : जमसेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह में प्रेमी के चक्कर में शादी के बाद महिला ने अपने पति को छोड़ दिया है. अब वह पति को छोड़ने के लिए साजिश के तहत 10 लाख रुपये की मांग कर रही है. इसको लेकर मामला पंचायती तक गया है बावजूद इसका प्रभाव उसपर नहीं पड़ा है. घटना के संबंध में थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है. महिला का पति करसन घावरी रजक रेलवे कर्मचारी है. उसकी शादी 27 नवंबर 2022 को भालुबासा की निशा कुमारी के साथ हुई थी. शादी की पार्टी के दिन ही निशा अपने प्रेमी रॉकी से बात करती थी. पति को इसकी जानकारी उसी दिन लग गयी थी. इसे लेकर उन दोनों के बीच विवाद होता रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
करसन रजक वर्तमान में गुजरात में कार्यरत है. वह पत्नी को लेकर 14 दिसंबर 2022 को गुजरात चला गया था. यहां पर पत्नी अपनी प्रेमी को अकसर बुलाया करती थी. बलसाड़ पुलिस ने 17 जनवरी 2023 को दोनों को रंगेहाथ घर पर ही पकड़ा था. घटना के बाद दोनों के बीच समझौता हुआ कि दोनों तलाक लेंगे. वहीं उन दोनों परिवार वालों के बीच इसे लेकर रजामंदी हुई. इस बीच मायका पक्ष को दो लाख रुपये का जेवर वापस करने की पंचायती हुई थी. कुटुंब न्यायालय में एकरारनामा भी किया गया.
इधर 13 अगस्त की रात 9 बजे निशा, मनोज रजक, सीता देवी, सौरभ रजक, तजेंद्र सिंह उर्फ रॉकी (प्रेमी) घर पर आया और जबरन दरवाजा खुलवाया गया. वहीं पति को छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की गयी. इस बीच मारपीट भी की गयी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.




