
जमशेदपुर : जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिले) की सात ज्वलंत व लंबित समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात की. उन्होंने मुख्य सचिव को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें उन्होंने गांव से लेकर शहर तक की व्यवस्था पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि चाकुलिया प्रखंड के बिहारीपुर से बराघाट तक की सड़क व बहरागोडा प्रखंड के जयपुरा से फुलसंदरी बडतल तक सडक निर्माण, रघुनाथपुर से जामशोला तक की सड़क की मरम्मत के काम का टेंडर प्रक्रिया पूरी करने मे विभाग द्वारा बेवजह देरी की जा रही है. ये काम अति आवश्यक हैं. संवेदको द्वारा टेडर डाले हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो चुका है. कमिशनखोरी की खबरे आ रही है. जांच होनी चाहिए. इसके अलावा उन्होने मांग की कि बुड़ामारा चाकुलिया रेलवे लाइन के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार जल्द ही लैंड व फ़ॉरेस्ट का क्लीयरेंस रेलवे को सौंपे. ओड़िशा सरकार पहले ही दे चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
बहरागोड़ा के केवला से कैमी तक की जर्जर सडक को दुरूस्त करना तथा पथ निर्माण विभाग के माध्यम से मोटेल चौक से पाथरा तक की सड़क की मरम्मती की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करवाई जाए. बहरागोडा में एनएच 6 के किनारे अवस्थित कृषि विभाग की 25 एकड जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना, वहां अवैध कब्जा हो रहा है. उन्होंने मांग की कि जमशेदपुर के गोलमुरी के केबुल टाउन में घरेलू उपभोक्ताओं को कॉमर्शियल कनेक्शन देना और सारे लोगों का सामूहिक बिलिंग होने की समस्या के निदान हेतु टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) प्रबंधन को आदेश निर्गत करना, जमशेदपुर के बागबेडा घाघीडीह जलापूर्ति का काम ठप पडा हुआ है. प्रति वर्ष एक बहुत बड़ी आबादी को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है, जिससे निजात दिलाया जाये. उन्होंने यह भी मांग की कि 108 ऐंबुलेंस सेवा के कर्मियों से नई कंपनी जीवीका द्वारा पंजीकरण के लिए ड्राइवर से 15,000 रुपये और इमरजेसी मेडिकल टेकनीशियन से 10,000 रुपये लिया जा रहा है. पहले से काम कर रहे कर्मियों को इस रकम पर रियायत मिलनी चाहिए. मुख्यसचिव ने सारे मामले में विभागीय स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर काम कराने का आश्वासन दिया.



