जमशेदपुर : टाटा स्टील के सहयोग से संचालित जमशेदपुर के साकची स्थित जमशेदपुर आइ अस्पताल का बोनस समझौता शनिवार को संपन्न हुआ. बोनस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से सचिव सह अधीक्षक डॉ एसपी जखनवाल, मानद कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, सदस्य स्नेहा जबकि जमशेदपुर हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष मीरा कुमारी, महासचिव बीके डिंडा, संयुक्त महासचिव सुशांत खलको, कमेटी मेंबर पार्वती मिश्रा, पूनम तिर्की, पंकज सोना ने हस्ताक्षर किया. समझौता के तहत कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 79523 रुपये और न्यूनतम 69142 रुपये मिलेगा. करीब 50 कर्मचारियों के बीच बोनस की राशि दी जायेगी. कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में सोमवार 8 सितंबर को पैसा भेज दिया जायेगा.














