
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अजवा माल में सोमवार को कई लोगों ने दुकानदार इमरान और उसके दो भाइयों शकील अहमद और मोहम्मद मोहसिन की जमकर पिटाई कर दी. इसमें यह तीनों घायल हुए हैं. तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मोहम्मद मोहसिन ने बताया की अजवा माल में उनके भाई इमरान अहमद की दुकान है. इमरान का एक दुकान पर काम करने वाली महिला से कुछ विवाद हो गया था. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों के बीच बहस हो रही थी. तभी सामने के एक दुकानदार ने इमरान को 3 थप्पड़ जड़ दिया. इमरान ने फोन कर अपने भाइयों को बुलाया तो वहां और लोग जुट गए और इमरान अहमद, उसके भाई शकील अहमद और मोहम्मद मोहसिन को मारपीट कर घायल कर दिया है. बताते हैं कि दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.




