
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती में पुराने विवाद में बुधवार को मारपीट कर 3 लोगों को घायल कर दिया गया है. इस मामले में मोहन यादव, चमकी यादव और निरंजन यादव को मारा पीटा गया है. तीनों घायल हुए हैं. मोहन यादव को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मोहन यादव के परिजनों का कहना है कि बस्ती में झगड़ा हुआ. इसमें कई लोगों ने मिलकर इनके साथ मारपीट की. (नीचे भी पढ़ें)
उनका आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. लेकिन, पुलिस ने मोहन यादव के पक्ष के ही राजीव यादव, छोटू यादव और सुमन यादव को जेल भेज दिया गया. बताते हैं कि मोहन यादव और उनके साथी आपस में ही बस्ती में झगड़ा कर रहे थे. तभी बस्ती के दर्जनों लोग वहां पहुंचे और मारपीट की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



